सरकारी खजाने से भाजपा कर रही विकास यात्रा-अमित द्विवेदी
सिंगरौली विधान सभा के पिपराकुरुंद में आयोजित हुआ गांधी चौपाल
सिंगरौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिन्हो पर कांग्रेस चल रही है। गांधी जी अहिंसक सविनय अवज्ञा आन्दोलन,भारत छोड़ो आन्दोलन अमर है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व राष्ट्रपुरुष लाल बहादूर शास्त्री देश के लिये अमर है। उन्ही के बताये रास्ते पर कांग्रेस पार्टी चल रही है यही कारण है कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा गांधी चौपाल आयोजित की जा रही है। उक्त बाते मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी ने सिंगरौली विधान सभा के पिपरा कुरंद मेें आयोजित गांधी चौपाल में कही। श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में जब कमनाथ की सरकार थी तो किसानो के साथ-साथ जनता के लिये कार्य किया गया। जो भाजपा सरकार 5 साल में नही कर पाई थी वह कमलनाथ सरकार ने 18 महीने कर के दिखाया था। लेकिन भाजपा सरकार ने खाद्यान्न घोटाला,शिक्षा,स्वास्थ्य व्यवस्थायें पूरी तरीके से चौपठ हो चुकी है। प्रदेश में अफसर शाही हाबी हो चुकी है। युवक कांग्रेस के महामंत्री सौरभ सिंह रघुवंशी ने कहा कि 15 वर्षो से सीधी सिंगरौली एनएच 39 का कार्य अधर में है जनता त्रस्त है। ऐसे में शिवराज सरकार पूरी तरीके से विफल है। भाजपा विकास यात्रा के नाम पर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है भाजपा यह विकास यात्रा कर रही है या सरकारी खजाने में सेंधमारी कर रही है उर्ति गांव के सरपंच अशोक जयसवाल ने कहा कि सिंगरौली जिले से जितना राजस्व मध्य प्रदेश सरकार को जा रहा है अगर पूरा राजस्व सिंगरौली जिले के विकास के लिए खर्च कर दिया जाए तो सिंगरौली विकास के मुख्यधारा से जुड़ जाएगा लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री व उनके नेता राजस्व के नाम पर सिंगरौली को लूट रहे हैं। इस दौरान अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुदामा साकेत, उर्ति सरपंच अशोक जायसवाल, पिपरा खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि सौरभ सिंह रघुवंशी, मंगलम अध्यक्ष आत्माराम जयसवाल, सेक्टर अध्यक्ष शंकर दयाल बैस,एनएसयूआई के युवा नेता मोनिष खान, बासुदेव बैगा, रामनाथ बैगा, लाले गुर्जर, सुभाष चंद्र प्रजापति, दलेल खान, रामशरण, कृष्ण कांति सेन, मुक्ता राम विश्वकर्मा,जग नारायण प्रजापति सहित भारी संख्या में कांग्रेसी नेता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।