भाजपा का कार्यकर्ता स्वच्छ, सुचिता एवं पारदर्शिता की राजनीति करता है- “कमलेश”

भाजपा का कार्यकर्ता स्वच्छ, सुचिता एवं पारदर्शिता की राजनीति करता है- “कमलेश”

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल लंघाडोल की बैठक ग्राम पंचायत भवन बजौड़ी में एवं निवास की बैठक श्री नरोत्तम दास गुप्ता के घर के पास महुआ गांव में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष गोविंद बैस, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी श्रीमती कविता शाह उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने किया। निवास मंडल में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष रामकैलाश साहू जी, मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री सियाराम जायसवाल जी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल जी उपस्थित रहे। निवास मंडल के बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भाजपा के पितृ पुरुष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कमलेश व्यास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता स्वच्छ है सुचिता एवं पारदर्शिता की राजनीति करता है पिछड़ा वर्ग मोर्चा में आप सबको काम करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है आप सबको पार्टी ने एक मौका दिया है अपने आप को स्थापित करने के लिए तथा राजनीतिक क्षेत्र में कुछ कर दिखाने के लिए इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है मध्यप्रदेश शासन एवं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही पिछड़ा वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। पिछड़ा वर्ग देश का एक बहुत बड़ा वर्ग है मध्यप्रदेश में पिछड़े वर्ग में 93 जातियां सम्मिलित हैं। इसलिए एक बड़ा जनाधार होने के साथ हम सबकी जिम्मेदारी भी और भागीदारी भी बड़ी होनी चाहिए। हमारे महापुरुषों ने देश के लिए बहुत कुछ दिया भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने गांव को शहरों से जोड़ने का काम तथा शहरों को महानगरों से जोड़ने का काम कर लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा साथ ही भारत को सामरिक दृष्टिकोण से मजबूत बनाने के लिए परमाणु परीक्षण किया भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों को बर्दाश्त नहीं करता। श्री राहुल गांधी जी को भारत जोड़ने की जगह कांग्रेस जोड़ने का काम करें भारत टूटा ही कब है कि उसको जोड़ने चल दिए। भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व और कार्यकर्ता अखंड भारत में विश्वास रखता है तथा अखंड भारत के लिए जीता और मरता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है। आज पूरा विश्व भारत की ओर टकटकी निगाहों से देख रहा है कि भारत आने वाले समय में दुनिया को मानवता की राह दिखाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास की पथ पर दौड़ रहा है। उस विकास को और आगे बढ़ाने के लिए हम सबको कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ना है आने वाला समय हमारे कार्यों का मूल्यांकन है यानी हम सबके लिए अग्निपरीक्षा है इसलिए सभी लोग संघर्ष के लिए तैयार रहें आने वाले चुनाव में पार्टी को अप्रत्याशित विजय दिलाकर देश के एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप वर्मा, मिथिलेश बैस, बिन्नु सेन, जग नारायण साह, अशोक कुमार जयसवाल, महेन्द्र शर्मा, श्रुतवंत शर्मा, रमेश कुमार बैस, शेषमणि केवट, राजेश कुमार केवट, कृष्णाराम पाल, अवधेश कुमार साह एवं छत्रपति सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।