बरगवां थाने में सेवानिवृत्त एएसआई को दी गई भावभीनी विदाई

बरगवां थाने में सेवानिवृत्त एएसआई को दी गई भावभीनी विदाई

सिंगरौली जिले के बरगवां थाने में पदस्थ *सहायक उपनिरीक्षक रमेश मिश्रा* बीते दिन 42 वर्ष की लंबी अवधि तक पुलिस विभाग में सेवाएं देने के बाद रिटायर हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष में गुरुवार बरगवां थाने में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर *निरीक्षक आर पी सिंह* ने उन्हें *शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह* देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने बताया कि इतनी लंबी अवधि तक पुलिस विभाग में सेवाएं देते हुए उन्होंने कई मामलों को सुलझाने में अपना अहम योगदान दिया है। साथ ही अन्य कर्मियों के साथ उनका मृदुल व्यवहार उन्हें सभी लोगों से जोड़ता रहा है। इस दौरान समस्त थाना स्टाफ ने भी उन्हें शुभकामनाएं देकर विदाई दी।