चोरी के प्रकरण में पिछले 12 वर्षो से फरार चल रहा आरोपी को मोरवा पुलिस को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी मोरवा द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज ग्राम अजगुड से चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया जो पकड़ने के बाद जमानत पर छुटने के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी कर दिया गया था को चुनाव में घर आने की सूचना थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी को मिली जिस पर एक टीम रवाना कर पुरुषोत्तम गोंड पिता लल्लू उम्र 30 वर्ष निवासी अजगुड़ को गिरफ्तार किया गया
उक्त स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने पर सहायक उप निरीक्षक डीएन सिंह संतोष सिंह प्रधान आरक्षक संजय सिंह परिहार प्रवीण सिंह कर्चुली सुरेश परस्ते कुंजराज़ सिंह चौहान शामिल थे