बन्धौरा पुलिस ने लगाया जन जागरूकता शिविर लोगों को यातायात, महिला संबंधी अपराध, साइबर क्राइम समेत अन्य कानून की बताई बारीकियां
शनिवार को सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के बन्धौरा चौकी परिसर में *उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा* द्वारा जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। चौकी परिसर में लगाए गए इस *जन जागरूकता शिविर* में जहां *उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा* ने लोगों को *यातायात के प्रति जागरूकता के साथ महिला संबंधी अपराध, साइबर क्राइम, नशे (नारकोटिक्स) के दुष्परिणाम, एस सी/एस टी एक्ट, ईएफआईआर* के विषय में जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्हें कानून की विस्तृत जानकारी देकर हर परिस्थितियों में सतर्कता बरतने की सलाह दी। वही इस जन जागरूकता शिविर में आए कुछ फरियादियों की समस्याएं सुन उनके निराकरण का प्रयास किया गया। गौरतलब है कि *सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह* के निर्देशन पर चलाए जा रहे जन जागरूकता एवं जन चेतना अभियान में *अनुविभागीय अधिकारी राजीव पाठक* के मार्गदर्शन व *माड़ा निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह* सतत निगरानी में बन्धौरा परिसर में आसपास के ग्रामीणों को आमंत्रित कर जन जागरूकता शिविर लगाया गया था। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों में अश्वनी शाह, रामप्यारे विश्वकर्मा, प्रमिला सिंह, हनुमान तिवारी, प्रवीण यादव, राजेश उपाध्याय समेत कुल 70 लोग मौजूद रहे।