सिंगरौली जिले के गढ़वा थाने में फलदार वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जिला में चल रहे *अंकुर महाअभियान* के अंतर्गत *पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर* निर्देशन एवं *एसडीओपी राजीव पाठक* के मार्गदर्शन में *थाना गढ़वा परिसर* में आज फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। जिसमें कलमी आम, आवला, नीबू के पौधे थाना गढ़वा स्टाफ के सहईग से लगाया गया। नियमित पानी, खाद, सिंचाई व सुरक्षा के प्रबंधन के हेतु लिए परिसर में निवासरत अधिकारियों को नामित किया गया है तथा वृक्षारोपण करने हेतु समस्त स्टाफ को प्रेरित किया गया।
बृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामरक्षा समिति के सदस्य गण भी मौजूद रहे।
वृक्षारोपण में थाना प्रभारी गढ़वा अनिल उपाध्याय, उपनिरीक्षक बी. एल बंसल, उपनिरीक्षक आर. डी. बंसल, सउनि रामनिवास द्विवेदी, प्र.आर. 257 रामनिवास यादव, आर. 698 सर्वदानंद राय, आर.779 नरेंद्र चौहान, आर.519 लक्ष्मण राय, आर.112 मुकेश पाण्डेय,आर.636 अरविंद यादव, आर.558 नंदलाल यादव, आर.593 रमेश यादव एवं अन्य स्टाफ सहित ग्राम रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।