मोरवा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को झारखंड के रांची से किया गिरफ्तार मिलावटी पनीर के शक में 4 विक्रेता पर भी मामला दर्ज

मोरवा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को झारखंड के रांची से किया गिरफ्तार मिलावटी पनीर के शक में 4 विक्रेता पर भी मामला दर्ज

सिंगरौली *पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह* के निर्देश एवं *एसडीओपी राजीव पाठक* के मार्गदर्शन पर लगातार की जा रही कार्रवाई में मोरवा थाना प्रभारी *मनीष त्रिपाठी* को बड़ी सफलता मिली है। जिसके तहत 15 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार चल रहा स्थाई वारंटी को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार 15 वर्ष पुराने प्रकरण में रात को घर में घुसकर एक महिला से छेड़खानी के मामले में फरार चल रहा स्थाई वारंटी *जोगिंदर मल्लाह पिता शंभू मल्लाह उम्र 30* वर्ष को रांची झारखंड से गिरफ्तार किया गया है, जिसपर 354, 456 ताहि. का प्रकरण दर्ज था। वहीं एक अन्य मामले में मिलावटी पनीर के शक में 4 के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना लगी थी कि मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से बड़ी मात्रा में मिलावटी पनीर आता है। जिसपर *खाद्य अधिकारी ओम प्रकाश साहू* के साथ मिलकर पुलिस टीम *4 पनीर विक्रेताओं* को पकड़ा। जिन से पनीर जप्त कर जांच हेतु भेजा गया है। पकड़े गए पनीर विक्रेताओं में *ह्रदय लाल गुर्जर, जगन्नाथ गुर्जर, रामरक्षा गुर्जर एवं भोरे गुर्जर* शामिल है। जिसमें से एक *रामरक्षा गुर्जर सोनभद्र उत्तरप्रदेश* से पनीर लेकर आया था। सभी के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।

*उपरोक्त कार्रवाइयों में उप निरीक्षक सरनाम सिंह बघेल, विनय शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक राजेश द्विवेदी, संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, अर्जुन सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, सुबोध तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।*