मोरवा थाने में मना सहायक उपनिरीक्षक का जन्मदिन टीआई समेत सभी पुलिसकर्मियों ने दी शुभकामनाएं
सिंगरौली जिले के मोरवा थाने में पदस्थ *सहायक उपनिरीक्षक डॉ अजीत सिंह* का जन्मदिन मोरवा *निरीक्षक मनीष त्रिपाठी* की मौजूदगी में धूमधाम से केक काटकर
मनाया गया। शनिवार शाम थाना परिसर में निरीक्षक मनीष त्रिपाठी समेत वहां पदस्त पुलिसकर्मियों एवं उनके शुभचिंतकों ने डॉ अजीत सिंह चंदेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि *डॉ अजीत सिंह* अपने मृदुभाषी एवं सहज व्यक्तित्व के कारण पुलिस विभाग में अलग पहचान रखते हैं। साथ ही वह लेखक व इतिहासकार के रूप में भी जाने जाते हैं। जिस कारण क्षेत्र के लोगों से उनका अलग जुड़ाव है।