बरगवां पुलिस ने अवैध डीजल एवं मादक पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगवां थाना प्रभारी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नशे के सौदागर से अवैध गांजा एवं अवैध डीजल जप्त किया गया है।
थाना प्रभारी आर.पी. सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की हिण्डालको गेट नं. 01 ग्राम धौडर मे अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्री करने हेतु एक आरोपी ग्राहक की तलाश में आरोपी बैठा हैं। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के दिशा निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में बरगवां निरीक्षक आर.पी. सिंह द्वारा गठित टीम ने वहां रेड कार्यवाही कर आरोपी नीरज तिवारी पिता दयानंद तिवारी निवासी धौडर को धर दबोचा।
पुलिस को उनके कब्जे से 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ। जिस पर थाना बरगवां मे अप.क्र. 457/2021 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया है।
*50 लीटर डीजल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।*
इसी तरह ग्राम पचौर मे आरोपी विवेक गुप्ता पिता दीपचन्द्र गुप्ता निवासी पचौर थाना बरगवां के कब्जे एक हरे रंग के प्लास्टिक के जरीकेन मे 50 लीटर डीजल कीमती 5000/- रूपये का बरामद कर जप्त किया जाकर अप.क्र. 456/2021 धारा 3/7 ई0सी0 एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया है।
*उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक आर.पी. सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक खेलन सिंह करिहार, सउनि अनिल मिश्रा, प्र.आर. संजीत सिंह, प्र.आर. राजकुमार तिवारी, म.आर. रामकली, प्र.आर. रावेन्द्र सिंह, आर. विवेक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।*