एक दशक से खराब है कृषि विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र का तापमापी यंत्र
दिल्ली गया था बनने,अब तक किसी ने नहीं ली खोज खबर
मौसम की जानकारी अंदाज भरोसे
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 30 जुलाई। कृषि विभाग का तापमापी यंत्र तकरीब एक दशक से खराब पड़ा हुआ है। कई साल पहले तापमापी यंत्र के कुछ पाटर््सों का मरम्मत कराने दिल्ली भेजा गया था। लेकिन अभी तक उसके पाटर््स दिल्ली से लौट कर नहीं आये। मौमस की जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा अंदाज भरोसे दिया जा रहा है।
दरअसल कृषि विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र के परिसर में तापमापी यंत्र लगाया गया। जहां उम्मीद थी कि मौसम की जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से रोजाना अपडेट होता रहे। लेकिन जिलेवासियों की मंशा आधा अधूरी रह गयी। आलम यह है कि कृषि विज्ञान केन्द्र का तापमापी यंत्र एक दशक से खराब पड़ा हुआ है। जहां इसके मरम्मत के लिए दिल्ली भेजा गया। लेकिन वर्षों बाद भी तापमापी यंत्र नहीं बन पाया है। इसके पीछे विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही मानी जा रही है। जबकि इसके संबंध में कई बार विभिन्न स्त्रोतों के माध्यम से तत्कालीन कृषि उप संचालक अधिकारियों का ध्यान भी आकृष्ट कराया बावजूद इसके तापमापी यंत्र नहीं बन पाया है। इसके पीछे क्या कारण है समझ से परे है। फिलहाल यही बताया जा रहा है कि कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा मौसम की जानकारी हवा हवाई है। सब कुछ अंदाज भरोसे जानकारियां दी जा रही हैं। मौसम के मामले में विभाग इतनी घोर लापरवाही क्यों बरत रहा है इस बात को लेकर अब तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं।
०००००००
झाडियों में तब्दील है कृषि विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र
आलम यह है कि कृषि विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र दफ्तर परिसर को छोड़ अन्य स्थान घासो के झाडिय़ों में तब्दील है। तापमापी यंत्र जहां पर स्थापित है उसके गेट व टावर को जंग खा रहे हैं। देखने से पता चलता है कि वर्षों से इसका ताला खुला नहीं है और न ही साफ सफाई करायी गयी है। जिसके चलते तापमापी यंत्र परिसर झाडिय़ों में तब्दील हो गया है।