भाजपा मंडल की कार्यशाला संपन्न बूथ लेवल एजेंट भी बी एल ओ के साथ घर-घर देगें दस्तक

भाजपा मंडल की कार्यशाला संपन्न बूथ लेवल एजेंट भी बी एल ओ के साथ घर-घर देगें दस्तक

बाड़ी, भाजपा मंडल बड़ी की बैठक मंगलवार को सुमित्रा रतन श्री मैरिज गार्डन में भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने एस आई आर विशेष पहचान परीक्षण के संदर्भ में भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं बूथ लेवल एजेंटो को बताया कि आज से सभी पोलिंग बूथ पर नियंत्रण तालिका का अघतन और प्रारूप मतदाता सूची तैयार करना है, प्रारूप मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 9 दिसंबर को किया जाएगा इसी के साथ दावे आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 8 जनवरी 2026 तक रहेगी 9 जनवरी से सूचना चरण गणना पत्रको पर निर्णय और दावे आपत्ति यो का निपटान ई आर ओ द्वारा एक साथ किया जाना है मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदंडों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए चुनाव आयोग से अनुमति दी जाएगी एवं अन्य विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल सोनी ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेश पाल एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पार्षद सरपंच जनपद सदस्य भाजपा मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष बूथ मंत्री बी एल ए मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।