सांसद खेल महोत्सव में बैरसिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास राजीव शर्मा
बैरसिया।। विकसित भारत के संकल्प के साथ बैरसिया क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में स्थानीय खिलाड़ियों और टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह खेल महोत्सव भोपाल/सीहोर लोकसभा क्षेत्र में 21 सितंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कबड्डी, खो-खो, रस्साकस्सी, पिट्टू, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, एथलेटिक्स, योग, गिल्ली-डंडा और अन्य पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएँ शामिल हैं।
बैरसिया विकासखंड के सभी नौ संकुल केंद्रों पर प्रतियोगिताएँ प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी क्रम में शासकीय पी.एम. श्री सरोजिनी नायडू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैरसिया में सांसद खेल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री राजीव शर्मा रहे, जबकि विशेष अतिथि संकुल प्राचार्य श्रीमती गीता जोशी थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिनारायण मिश्र ने की।
अपने उद्बोधन में राजीव शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में किसी न किसी खेल को अवश्य अपनाना चाहिए।”
कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वार्ड नंबर 11 के पार्षद आकाश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों में उत्साह और जोश देखने लायक रहा।
निर्णायक एवं योग शिक्षक मदन गोपाल नामदेव ने बताया कि बैरसिया के युवाओं ने उत्साहपूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है और खेल महोत्सव के प्रति भारी उत्साह दिखा रहे हैं। वर्तमान में प्रतियोगिताएँ संकुल स्तर पर चल रही हैं, जिसके बाद विकासखंड स्तर तथा अंततः भोपाल/सीहोर लोकसभा स्तर की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।
इन प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में एस डी एम आशुतोष शर्मा जनपद सीईओ देवेश सराठे , बी ई ओ राम नारायण श्रीवास्तव बी आर सी बालेंदु सिंह खेल प्रभारी मीना नागर सहित अनेक अधिकारियों और शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
निर्णायकों के रूप में राजीव शर्मा, सुरेश कुमार अहिरवार, पर्वत सिंह राजपूत, शिवनारायण पाल, महेश दांगी, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश यादव, टोप्पो सर, दिनेश शुक्ला, अभिलाषा दांगी, सुबुद्धि श्रीवास्तव, राजेंद्र कुशवाहा, नरेश प्रजापति, निधि अहिरवार, रामशरण खरे, विजेंद्र यादव, विवेक द्विवेदी, पूजा दुबे, राजेश कुमार शर्मा आदि ने विशेष सहयोग दिया।
अंत में मदन गोपाल नामदेव ने बताया कि संकुल स्तर पर सफल खिलाड़ी आगामी विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में बैरसिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।