दो बाइकों में आमने-सामने हुई टक्कर दोनो लोगों को आई गंभीर चोट

दो बाइकों में आमने-सामने हुई टक्कर दोनो लोगों को आई गंभीर चोट

सिंगरौली के सरई बरगवां मुख्य मार्ग पर स्थित धनौजा मंदिर के पास आज सुबह दो बाइकों में आमने-सामने में टक्कर हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार एक बाइक सवार सरई से बरगवां की ओर जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रहा दूसरा बाइक सवार तेज गति में होने के कारण आमने सामने टकरा गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जहां एक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में किया जा रहा है और दूसरे की स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है वही बताया जा रहा है कि घायल दोनों बाइक सवारों को सरई के वार्ड पार्षद प्रेम सिंह भाटी ने अपने निजी वाहन से अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया वहीं इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 11 गन्नई के प्रत्याशी रामधनी यादव उनसे मिलकर दोनों लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली दोनों का इलाज अभी जारी है और चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीज की स्थिति नाजुक बनी हुई है