हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के 2 लाख 75 घरो फहराया जायेगा तिरंगा 1— हर घर तिरंगा अभियान से लोगो में देशभक्ति के प्रति भावना जागृत होगी :-विधायक श्री वैश्य

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के 2 लाख 75 घरो फहराया जायेगा तिरंगा
1— हर घर तिरंगा अभियान से लोगो में देशभक्ति के प्रति भावना जागृत होगी :-विधायक श्री वैश्य

सिंगरौली  2 अगस्त विद्युत एवं कोयल उत्पादन के लिए विख्यात सिंगरौली जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलंक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागर में कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता एवं सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम लल्लू वैश्य, देवसर विधानसभा के विधायक श्री सुभाष रामचरित बर्मा सहित विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधियो के गरिमामय उपस्थित में बैठक आयोजित हुई।बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियो सहित समाजिक संगठनो के प्रतिनिधियो स्वागत करते हुये कलेक्टर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलंक्ष्य में हर घर में तिरंगा फहराने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो के 2 लाख 75 हजार घरो में प्रशासन द्वारा तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए सभी तैयारिया लगभग लगभग पूर्ण हो चुकी है। उन्होने कहा कि जिले के सभी घरो में 13 से 15 अगस्त तक हर तिरंगा फहराया जायेगा। उन्होने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियो को आयोजित कर आम नागरिको को हर घर तिरंगा अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कलेक्टर ने कहा कि अभियान के दौरान हर घर में देश के गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में हर वर्ग, हर समुदाय, हर संगठन और हर व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। उन्होने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए यह सर्वोत्तम तरीका है। जिस झण्डे की शान के लिए बलिदानियों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, उस झण्डे को गौरव के साथ अपने घरों में लगाकर हम देश और शहीदों को नमन करें।कलेक्टर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए स्वसहायता समूहों से तिरंगे का निर्माण कराया गया है। हर व्यक्ति से इस बात का अनुरोध है कि वह तिरंगे के लिए निर्धारित 10 से 30 रुपए की सहयोग राशि अवश्य प्रदान करे। स्वयं के घर में झण्डा लगाने के साथ-साथ कम से कम एक घर के लिए झण्डे का सहयोग करें। जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रहे हैं अथवा अन्य किसी कारण से कमजोर आर्थिक स्थिति में हैं उन्हें निःशुल्क झण्डा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अभियान की मॉनीटरिंग के लिए जिला से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक अधिकारी तैनात किए गए हैं। उन्होने कहा कि ध्वज संहिता का पालन करते हुए अपने घरों में तिरंगा फहराना है। नए प्रावधानों के अनुसार रात्रि में भी तिरंगा फहराया जा सकता है। लेकिन महाअभियान के बाद तिरंगे को सम्मान पूर्वक अवरोहित कर उसे सुरक्षित रखना भी हम सबकी जिम्मेदारी है।
बैठक में विधाय श्री राम लल्लू वैश्य ने कहा कि आजदी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है इस अवसर पर शहर एवं गांव के प्रत्येक घर मे तिरंगा फहराना है ताकि देशवासियो के बीच आपसी प्रेम एवं सद्भावना मे अटूट प्रगढ़ता बनी रहे।वही विधायक देवसर श्री बर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगो के जुड़ने से लोगो के अंदर देशभक्ति की भावना जागृत होगी एवं त्याग तपस्या एवं बलिदान की भावना पैदा होगी। बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो सहित सामाजिक संगठनो के द्वारा अभियान को सफल बनाने के बड़चडकर भाग लेने के साथ साथ को सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।
अंकुर अभियान की हुई समीक्षाः- बैठक के दौरान हरियाली महोत्सव के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराये जाने पर जोर दिया गया। बैठक में पौधो की आवश्यकता एवं उपयोगिता का संदेश आम लोगो के बीच पहुचाने के लिए जागरूकता अभियान चलने के साथ ही इस अभियान को जन जन से जोड़कर महाअभियान बनाने का संकल्प लिया गया। जिले में अंकुर अभियान के सफल क्रियान्वन हेतु समस्त शासकीय एवं गैर शासकीय संस्थाओ, व्यक्तियो, छात्रो को इस अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित करने का सुझाव सिंगरौली विधान सभा के विधायक श्री राम लल्लू वैश्य के द्वारा दिया गया। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक वृक्षा लगाकर उसका पालन पोषण करे तथा वृक्षारोपण पश्चात पौधे का फोटो वायुदूत एप में अवश्य डाउनलोड करे। बैठक मे उपस्थित प्रतिनिधियो के द्वारा अभियान के संबंध में अपने सुझाव भी दिये गये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय,अपर कलेक्टर श्री डी.पी बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार बर्मा, आयुक्त नगर निगम आर.पी सिह कांग्रेश शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ,राम अशोक शर्मा असरफ अली अंसारी, सहित जिलाधिकारी राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि, सामजसेवी आदि उपस्थित रहे।