जियावन थाने के कार्यो का मूल्यांकन करने पहुंचे एसपी,बेहतर पुलिसिंग का टास्क
1– आम जनता के साथ पुलिस मिलकर सौहार्दपूर्ण माहौल में होली त्योहार सम्पन्न कराए: एसपी श्री सिंह
1– असामाजिक तत्वों व हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नज़र…!
सिंगरौली 15 मार्च रंगों के महापर्व होली में कुछ दिन शेष हैं इसको लेकर में जिले के पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह ने 15 मार्च दिन मंगलवार शाम को पुलिस थाना जियावन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा एवं मूल्यांकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। थाना के कार्य विवरणियों की गहन समीक्षा की। इस दौरान जियावन थाना प्रभारी निरीक्षक कपूर त्रिपाठी से अपराध व उन पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। अपराध रजिस्टर और अभिलेखों का रखरखाव देखा। थाना सिरिस्ता,उपलब्ध पुलिस कर्मियों के कार्य निष्पादन क्षमता, कांडों के अनुसंधान की स्थिति, जन शिकायतों के ससमय निष्पादन की स्थिति आदि पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ बेहतर पुलिसिग के लिए उन्होंने विशेष निर्देश दिया। थाने में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, विशेषकर आमजनों के लिए सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। थाने के सभी पुलिसकर्मियों को जनसंवेदना के साथ कार्य करने हेतु उन्होंने निर्देशित किया। उन्होंने सबसे पहले कार्यालय में अपराध रजिस्टर जांचा। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक से दर्ज मामले व उन में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। अपराध संबंधी अन्य अभिलेख आदि जांचने के साथ ही सभी कार्य पूर्ण व व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही साथ थाना परिसर में निर्माणाधीन आवास की गुणवत्ता और कार्य मे गति प्रदान किये जाने का निर्देश दिया,थाना परिसर में बने बैटमिंटन कोर्ट और बॉलीबॉल में खेल रहे खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और खेलाड़ियो का उत्साहवर्धन किया। थाने में पदस्थ कर्मचारियों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को जाना।