प्रधान आरक्षकों को बनाया गया सहायक उपनिरीक्षक पदोन्नति के बाद मोरवा निरीक्षक ने सभी को दी बधाई

प्रधान आरक्षकों को बनाया गया सहायक उपनिरीक्षक

 

पदोन्नति के बाद मोरवा निरीक्षक ने सभी को दी बधाई

 

 

 

 

पुलिस विभाग में लंबे समय से पदोन्नति पर लगी रोक हटने के बाद अंततः आज पुलिस विभाग के कई प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक पद पर कार्य करने का प्रभार सौंप दिया गया। जिसके बाद उपमहानिरीक्षक रीवा द्वारा संभाग के 334 प्रधान आरक्षकों को कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक की सूची जारी कर दी गई। मोरवा थाना से प्रधान आरक्षक *अजीत सिंह, राजवर्धन सिंह, अशोक सिंह, दिनेश कुमार, डी एन सिंह, अमर सिंह, बृहस्पति पटेल एवं राजेश द्विवेदी वहीं एसडीओपी कार्यालय से प्रधान आरक्षक नीरज सिंह बघेल एवं राजकुमार द्विवेदी* का सहायक उपनिरीक्षक पर नई जिम्मेदारी प्रदान की गई। इस दौरान मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने सभी को मिठाई खिलाकर एवं कंधों पर स्टार लगाकर शुभकामनाओं के साथ बधाई दी।