LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, 14.2 KG पर बढ़े 15 रुपए, जानिए अपने शहर के दाम

LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, 14.2 KG पर बढ़े 15 रुपए, जानिए अपने शहर के दाम

सिंगरौली 7 अक्टूबर महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। त्योहारों से सीजन से ऐन पहले रसोई गैस (LPG) के दाम एक बार फिर बढ़ाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सब्सिडी वाली गैस सहित सभी श्रेणियों के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 15 रूपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। दो महीने से भी कम समय में यह रसोई गैस दरों में चौथी सीधी वृद्धि है। इससे पहले 1 सितंबर को सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी दरों में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।पेट्रोलियम कंपनियों ने मंगलवार देर रात 14.2 किलोग्राम के नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी कर दी है।MP में अब सिंगरौली सीधी रीवा सहित अन्य जिले में नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर का रेट 925.50 पैसे हो गया हैं । पहले रेट 910 था। गोरखपुर में अब नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर का रेट 962 रुपये हो गया है। पहले रेट 947 रुपये था। पांच किलोग्राम के नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 353 रुपये हो गई है। सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी लागू हो गई है। एक अक्टूबर को पेट्रोलियम कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।दिल्ली और मुंबई में गैर-सब्सिडी वाले घरेलू रसोई सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए से अब 899.50 रुपए प्रति सिलेंडर पहुंच गई है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में अब LPG सिलेंडर के लिए 1000 में से केवल 2 रुपये कम में मिल रहा है।इसी तरह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 926 रुपए और चेन्नई में 915.50 रुपये में मिल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों में ऐसी ही बढ़ोतरी होती रही तो जल्द ही एलपीजी सिलेंडर का दाम 1000 रुपए के पार चला जाएगा। सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से सभी नाराज नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से समाज के सभी वर्गों में नाराजगी है। मोनिका मिश्रा गृहणी का कहना है कि एक तरफ डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी महीने में एक से दो बार इजाफा किया जा रहा है। इससे किचन का बजट बिगड़ा जा रहा है। पहले बढ़े हुए रेट से ज्यादा सब्सिडी मिल जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। सिलेंडर की कीमतें तो बढ़ती जा रही हैं लेकिन सब्सिडी 59 रुपये ही मिल रही है।