भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष ने चितरंगी पहुंचकर सीएम के सभास्थल का किया निरीक्षण
सिंगरौली 29 सितम्बर आगामी 4 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन सिंगरौली की धरती पर होने जा रहा है। इस दौरान सीएम शिवराज जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत सिंगरौली प्रवास पर आ रहे हैं तथा कई जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो की सौगात सिंगरौली जिले को देने वाले हैं। सीएम आगमन सिंगरौली जिले के चितरंगी विधानसभा में हो रहा है जहां वह विशाल जनदर्शन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे एवं सैकड़ो करोड़ की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। आज कार्यक्रम के निर्धरित स्थल का निरीक्षण करने के लिए प्रदेषश भाजपा के उपाध्यक्ष कांत देव सिंह व जिले के अध्यक्ष माननीय वीरेन्द्र गोयल पहुंचे। जिला सह मिडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल एवं कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मिले। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर आने का अनुरोध तथा मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आहृान किया। कार्यक्रम स्थल निरीक्षण के समय भाजपा के कई पदाधिकारी तथा कार्यकता भी उपस्थित रहे।