भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों के साथ मारपीट के आरोपियों को माडा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
बीते रविवार माडा थाना क्षेत्र के रजमिलान में *भगवती मानव कल्याण संगठन* के सदस्यों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को माडा पुलिस ने 2 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।
जानकारी अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम रजमिलान में शराब भट्टी के पास *भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य शिव प्रसाद साह* पिता गोपाल दास का उम्र 46 वर्ष साकिन लाघाडोल व उसके साथी *रामसजीवन साहू एवं संतोष साहू* के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। मारपीट में घायल लोगों ने इसकी शिकायत माडा थाने में दर्ज की थी।
मामले में *निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह* ने *पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह* के निर्देश एवं *अनुविभागीय अधिकारी राजीव पाठक* के मार्गदर्शन में अपराध क्रमांक 490/21 धारा 294, 323, 441, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद फरार आरोपियों की तलाश करने पर आरोपी *रिशु सिंह* पिता कृष्ण कुमार सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन प्रतापपुर को कुछ ही घंटे के भीतर गिरफ्तार भी कर लिया। उसने बताया कि उसके साथ अन्य साथी *शीतल दास* पिता दशरथ उम्र 45 वर्ष साकिन रजमिलान, *सचिन कुमार चौबे* पिता संतोष कुमार चौबे उम्र 19 वर्ष साकिन सिंगाही एवं *भरतराज सिंह* पिता सुरेंद्र बहादुर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी रजमिलान भी घटना में शामिल थे। विवेचना में लगी पुलिस ने इस मामले में *धारा 363* भी बढ़ाई एवं उन्हें आरोपी रिशु की निशानदेही पर गिरफ्तार कर धारा 151 की कार्यवाही भी की। सभी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।
उक्त मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक अमन वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक उमेश विश्वकर्मा, आरक्षक चालक राकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।