10 वर्षों से फरार चल रहे इनामी आरोपी को मोरवा पुलिस ने गया से किया गिरफ्तार
एटीएम बदलकर उड़ाए थे 6 लाख, मैहर व रीवा की पुलिस को भी थी आरोपियों की तलाश
सिंगरौली *पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह* द्वारा फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मोरवा पुलिस को आज एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। मोरवा पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे आरोपी को *बिहार राज्य के गया जिले* से गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार *एटीएम फ्रॉड में इस आरोपी पर सिंगरौली पुलिस द्वारा 7 हज़ार* का इनाम भी घोषित है। बताया जाता है कि वर्ष 2011 में *फरियादी मोहित कुमार सिंह* निवासी मेन रोड ने मोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा उसका एटीएम बदलकर खाते में रखे *6 लाख* निकाल लिए हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए मोरवा पुलिस ने अपराध क्रमांक 193/11 धारा 419, 420 भादवि का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की दी थी। इस मामले में *आरोपी विकास कुमार भूमिहार* निवासी गया बिहार का उस समय गिरफ्तार हुआ था, शेष उसके साथी फरार हो गए थे। जो लगातार 10 वर्षों से फरार थे। जिनका चालान फरारी में धारा 299 जा फौ में पेश किया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा इन पर 7000 का नगद इनाम भी घोषित किया गया था।
इस मामले में मोरवा पुलिस द्वारा सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक संजय सिंह परिहार, अर्जुन सिंह, आरक्षक सुबोध सिंह तोमर को जिला गया रवाना किया गया था। जिसमें प्रकरण में 10 वर्षो से फरार *आरोपी राजीव कुमार पिता रविंद्रर शर्मा* उम्र 37 वर्ष निवासी बाना थाना खिजरसराय जिला गया बिहार को उसके घर से गिरफ्तार कर लाया गया है। मोरवा समेत मैहर व रीवा की पुलिस को भी आरोपियों की तलाश थी। बताया जाता है कि इन आरोपियों पर मैहर थाने में किसी प्रकरण में इनाम दर्ज है।