ब्रह्मर्षि श्री महेश जी महाराज ने 108 कन्याओं का किया पूजन शिवशक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति व आचार्यों का पूजन एवं विदाई समारोह कल
सिंगरौली
बस स्टैंड मोरवा के समीप स्थित शिव मंदिर सिंगरौली में चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ के अष्टम दिवस की परिधि में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 108 कन्याओं का पूजन एवं भोजन ब्रह्मर्षि श्री महेश जी महाराज ने स्वयं नगर वासियों के साथ मिलकर किया तथा उनका आशीर्वाद लिया। शनिवार को शिवशक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। आचार्यों का पूजन एवं विदाई समारोह का कार्यक्रम होगा। ब्रह्मर्षि श्री महेश जी महाराज ने बताया कि 22 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर के समस्त भक्त गण, बाल, वृद्ध नर- नारी, इष्ट मित्रों सहित सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। उनके अनुसार यज्ञ भगवान का प्रसाद ग्रहण कर अक्षय पुण्य के भागी बन अपने मानव जीवन को कृतार्थ करें जो सहयोग नहीं किए उनका परम कर्तव्य है की जिस तरह 12 वर्ष से चल रहे शिवशक्ति महायज्ञ में आप लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया उसी तरह आज का समय है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि बढ़-चढ़कर सहयोग कर यज्ञ भगवान के विशाल भंडारे को सफल बनाएं।