युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार मोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर उड़ीसा पुलिस को सौंपा

युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार मोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर उड़ीसा पुलिस को सौंपा

बीते वर्ष उड़ीसा के पुरी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का फरार आरोपी आज सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। *एसडीओपी राजीव पाठक के निर्देशन व निरीक्षक मनीष त्रिपाठी* के मार्गदर्शन में मोरवा पुलिस बल ने आरोपी *निरंजन पतलासिंह पिता कान्हू पतलासिंह उम्र 27 वर्ष निवासी पुरी उड़ीसा* को मोरवा से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि वर्ष 2020 में तीन भाइयों ने मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। जिसके बाद आरोपियों पर अपराध क्रमांक 95/2020 धारा 376 (2) (n) 384, 354, 341, 232, 295, 506 भादवि व 3 (१) (r) (s) (२) (v) (a) scst, poa act दर्ज किया गया था। घटना के बाद आरोपी वहाँ से फरार होकर मोरवा के एक ओबी कंपनी में कार्य करने लगा था। इसके साथ दुष्कर्म करने में 2 अन्य लोग भी शामिल थे। इसकी गिरफ्तारी के बाद इसकी निशानदेही पर उड़ीसा से आज एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक अन्य फरार आरोपी मुंबई में कहीं छुपा बैठा है। जिसकी तलाश भी की जा रही है। उड़ीसा से आरोपी को हिरासत में लेने आए एसडीओपी एसआई समेत तीन आरक्षकों की टीम ने आरोपी की कोर्ट से सुपुर्दगी ली।