प्रदेश उपाध्यक्ष शीर्षकांत देव सिंह का नौडिया मंडल में हुआ गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत
देवसर। शीर्ष कांत देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश का पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर देवसर प्रथम नगर आगमन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल नौदिया के मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी (बबलू) एवं मंडल के पदाधिकारी और सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाजार स्थित दुर्गा चौराहे पर बड़े ही गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह के प्रथम देवसर नगर आगमन के अवसर पर वाहनों का लंबा काफिला व पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया ।