मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने मनाया 47वां स्थापना दिवस, संगठन को एकजुट रखने का आह्वान

मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने मनाया 47वां स्थापना दिवस, संगठन को एकजुट रखने का आह्वान

 

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई टीकमगढ़ द्वारा मंगलवार को संघ का 47वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।

जिला सचिव विवेक खरे ने संबोधित करते हुए कहा कि “संघ हमेशा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, और हम सभी को संगठन के हित में एकजुट रहना चाहिए।”
उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी एकता बनाए रखें और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि संघ की स्थापना 6 अक्टूबर 1978 को विदिशा जिले में हुई थी, और तब से प्रत्येक वर्ष इसे प्रदेशभर में परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला सचिव विवेक खरे द्वारा नवीन पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई
शिक्षक रामप्रकाश नायक एवं मनोज लिटोरिया को जिला उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र झारखडिया और शैलेंद्र सिंह ठाकुर को ब्लॉक टीकमगढ़ उपाध्यक्ष, संतोष तिवारी को पंचायत विभागीय समिति अध्यक्ष तथा चंद्रभूषण श्रीवास्तव को सचिव नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष अंचल खरया, कोषाध्यक्ष अमर शर्मा, संगठन मंत्री पद्मश पाठक, टीकमगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अनूप शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस के दौरान अतिथियों ने संघ के उद्देश्यों को जनसेवा और कर्मचारी कल्याण से जोड़ने का संदेश दिया।