मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर मोरवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में मनाया
केंद्र में भाजपा सरकार के सात साल पूरे हो गए है। दूसरे कार्यकाल में भी मोदी सरकार ने अपने 2 वर्ष पूरे कर लिए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भाजपा जश्न नहीं मना रही लेकिन 7 साल पूर्ण होने पर *’सेवा ही संगठन’* कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा कार्यों में जुटी है। जिसमें प्रदेश भर में मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों की मदद की जा रही है।
सिंगरौली मंडल में भी *भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शीर्षकान्त देव सिंह सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल एवं सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य* के नेतृत्व में भाजपाइयों ने गरीबों को राशन बाँटा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत *प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा रविवार को गायत्री मंदिर पर एवं सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य ने एलआईजी स्थित सामुदायिक भवन* में गरीब परिवारों को चिन्हित कर उन्हें राशन देकर उन्हें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने लोगों को बताया की कोरोना काल में जिस तरह से गरीबों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उभरने के लिए केंद्र और राज्य सरकार हर संभव मदद पहुंचाने में लगी हुई है। इस दौरान भाजपा सिंगरौली मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग, महामंत्री आलोक यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, महिला मोर्चा किरण खैरवार समेत वार्ड पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।