बैढ़न भाजपा मंडल के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा दिवस के रूप में मनाया गया
बैढ़न मंडल के 14 वार्डों में जाकर मास्क सेनेटाइजर भोजन , फल एवं राशन बांटकर सेवा दिवस के रूप में मनाया गया भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के निर्देश में बैढ़न भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतापूर्वक 7 वर्ष पूर्ण होने पर बैढ़न भाजपा मंडल द्वारा विभिन्न वार्डों में जाकर मास्क सेनीटाइजर भोजन ,फल एवं राशन वितरण कर सेवा दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के मंत्री राजेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल क्षेत्र की सांसद रीती पाठक, बैढ़न मंडल के अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल, संजीव अग्रवाल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी युवा मोर्चा के महामंत्री प्रभांशु सराफ, अमित यादव, रमेश श्रीवास्तव एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे