---Advertisement---

लैंगिक अपराधों पर पुलिस हुई सख्त

Pradeep Tiwari
By
On:
Follow Us

लैंगिक अपराधों पर पुलिस हुई सख्त

विंध्यनगर पुलिस ने लैंगिक अपराधों के आरोपियों पर की प्रतिवंधात्मक कार्यवाही

पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र. द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं पर अपराध घटित करने वाले आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्रीतमी अर्चना दिवेदी व पुलिस टीम ने की लैंगिक अपराधों के आरोपियों पर प्रतिवंधात्मक कार्यवाही की है।

मंगलवार को थाना विन्ध्यनगर पुलिस टीम द्वारा पूर्व में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़खानी एवं बलात्कार जैसी घटना घटित कर जमानत पर छूटे कुल 10 आरोपीगणों को चेक किया जाकर उनकी वर्तमान समय की गतिविधियों के बारे में जानकारी संकलित कर उनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। इसके अतिरिक्त सभी के मोबाइल में इन्टरनेट सर्च हिस्ट्री भी चेक किया गया जिसके सर्च हिस्ट्री सामान्य पाई गई फिर भी आरोपीगणों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ सद्व्यवहार की भावना रखें। जिससे समाज में सुरक्षित वातावरण निर्मित हो एवं हमारे आसपास रह रहे महिलाओं एवं बालिकाएं सुरक्षित महसूस करें। इस अभियान के तहत आरोपीगणों के गतिविधियों उपर के लगातार नजर रखी जाएगी।

Pradeep Tiwari

Pradeep Tiwari

मैं, प्रदीप तिवारी, पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ा हूँ। सबसे पहले, मैं एक स्थानीय समाचार चैनल में एक रिपोर्टर के रूप में शामिल हुआ और फिर समय के साथ, मैंने लेख लिखना शुरू कर दिया। मुझे राजनीति और ताज़ा समाचार और अन्य विषयों से संबंधित समाचार लिखना पसंद है।

For Feedback - urjadhaninews1@gmail.com
Join Our WhatsApp Group

Leave a Comment