---Advertisement---

मैं भी हूँ अभिमन्यु अभियान

Pradeep Tiwari
By
On:
Follow Us

मैं भी हूँ अभिमन्यु अभियान

विद्यालय सुमित दुर्गा पांडालों में पहुंच रही शासन चौकी प्रभारी

स्थानीय लोगों को महिला संबंधी अपराधों पर जागरूक करने में जुटी

सिंगरौली जिले के कोतवाली अंतर्गत शासन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा महिला सुरक्षा व जन जागरूकता मैं भी हूं अभिमन्यु अभियान के तहत स्थानीय सासन, टुसा, गढेरा के विद्यालयों समेत क्षेत्र में लगाए गए दुर्गा पांडालों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करने में जुटी हैं।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देश एवं कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह परिहार के मार्गदर्शन में प्रियंका मिश्रा द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों, घरेलू हिंसा की रोकथाम, और समाज में सुरक्षित वातावरण का निर्माण करने समेत समाज के सभी वर्गों को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना और उनके अधिकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विद्यालयों में दहेज एक सामाजिक बुराई विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी की रही हैं। इस अवसर पर ‘मैं हूँ अभिमन्यु’ संदेश के माध्यम से पुरुषों को समाज में व्याप्त नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा और लिंगभेद जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया गया। साथ ही, साइबर सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान एवं समानता के महत्व पर भी बल दिया गया।

Pradeep Tiwari

Pradeep Tiwari

मैं, प्रदीप तिवारी, पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ा हूँ। सबसे पहले, मैं एक स्थानीय समाचार चैनल में एक रिपोर्टर के रूप में शामिल हुआ और फिर समय के साथ, मैंने लेख लिखना शुरू कर दिया। मुझे राजनीति और ताज़ा समाचार और अन्य विषयों से संबंधित समाचार लिखना पसंद है।

For Feedback - urjadhaninews1@gmail.com
Join Our WhatsApp Group

Leave a Comment