दलपति विजय ने बेबी जॉन की रिलीज पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वरुण धवन अभिनीत बेबी जॉन दलपति विजय की फिल्म थेरी का हिंदी रीमेक है।
वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन आज यानी 25 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म तमिल फिल्म थेरी की रीमेक है, जिसमें दलपति विजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह तमिल फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन एटली ने किया था। यह उनकी दूसरी फिल्म थी। बेबी जॉन का निर्देशन कलीज ने किया है।
बेबी जॉन की रिलीज से एक दिन पहले विजय ने अपने एक्स पर एटली और बेबी जॉन के सभी कलाकारों को भी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं और साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी। बेबी जॉन में वरुण धवन, साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव हैं। मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है।
दलपति विजय ने एक्स पर लिखा, “कल रिलीज के लिए वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश और पूरी बेबी जॉन की पूरी टीम को शुभकामनाएं। आप सभी को ब्लॉकबस्टर सफलता की शुभकामनाएं।” एटली ने जवाब में विजय को रिप्लाई किया, “लव यू ना, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है।”