---Advertisement---

वार्डो का हो रहा समुचित तरीके से चहुमुखी विकास: शाह गनियारी स्थिति छठघाट तालाब रोशनी से जगमगाया, छठघाट एवं हाई मास्क का विधायक, मेयर, ननि अध्यक्ष एवं पार्षद ने किया लोकार्पण

Pradeep Tiwari
By
On:
Follow Us

सिंगरौली 5 नवम्बर। वार्डो के विकास कार्य तेजी से हो रहा है। वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिले। इसके लिए नगर निगम लगा हुआ है। वार्डो का समुचित विकास हो यही सब का उद्देश्य है।
उक्त बाते सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने मुख्य आतिथ्य के रूप में ननि के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी में नवनिर्मित छठघाट एवं हाई मास्क लाईट का लोकार्पण करते हुये कही। उन्होंने पार्षद के कार्यो की सराहना करते हुये कहा कि इसी तरह सभी वार्डो के पार्षद सक्रिय रहे तो समस्याओं का निदान तत्परता के साथ होगा। विधायक ने यह भी कहा कि छठघाटों की नियमित सफाई होती रहे। यह आस्था का केन्द्र है और उन्होंने मोहल्ले वासियों से भी अपील किया कि साफ-सफाई में आप सभी लोग अपना योगदान दे। आप-सब के सहयोग से ही वार्डो की तस्वीर बदलेगी। यहां बताते चले कि नवनिर्मित छठघाट की लागत 30 लाख एवं हाई मास्क लाईट की लागत 7 लाख है। इस अवसर पर विधायक रामनिवास शाह के अलावा मुख्य अतिथि के रूप में ननि महापौर रानी अग्रवाल, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री सुंदर शाह, पूनम गुप्ता मौजूद रही। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरी अर्जुन दास गुप्ता ने किया। उक्त अवसर पर विशेष रूप से नगर पालिका निगम सिंगरौली के कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, पार्षद आशीष बैस, मनोज यादव, बबलू शाह , संजय केशरी, संदीप सिंह, धनंजय शाह, प्रदीप चौरसिया, संतोष शाह और भारी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलनयन चौरसिया के द्वारा किया गया।

Pradeep Tiwari

Pradeep Tiwari

मैं, प्रदीप तिवारी, पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ा हूँ। सबसे पहले, मैं एक स्थानीय समाचार चैनल में एक रिपोर्टर के रूप में शामिल हुआ और फिर समय के साथ, मैंने लेख लिखना शुरू कर दिया। मुझे राजनीति और ताज़ा समाचार और अन्य विषयों से संबंधित समाचार लिखना पसंद है।

For Feedback - urjadhaninews1@gmail.com
Join Our WhatsApp Group

Leave a Comment