13 से 15 अगस्त तक शहर एवं गाव के हर घर में फहराएं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

13 से 15 अगस्त तक शहर एवं गाव के हर घर में फहराएं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

शहरी क्षेत्र में प्रचार प्रसार हेतु रथ निकाले जाने का कलेक्टर ने दिया निर्देश

आजादी के अमृत महोत्सव को शानदार तरीके से मनाये जाने को लेकर शहर एवं गाव के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 13 से 15 अगस्त तक फहराया जायेगा। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियान के क्रियान्वन सुचारू रूप से संचालित किये जाने के संबंध में बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार हेतु जहा जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालयो में नुक्कड नाटक कराने के साथ साथ नगर निगम आयुक्त को बैढ़न शहरी क्षेत्र एवं मोरवा जोन में रथ संचालित कर ध्वाजा रोहण के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया गया। वही जिला खाद्य अपूर्ति अधिकारी, नागरिक आपूर्ति निगम को सभी सरकारी राशन की दुकानो सहकारी समितियो में झण्डा वितरण करने के साथ ही हर घर तिरंगा झण्डा फहराने के निर्देश दिये गये।
कलेक्टर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान शासकीय नही बल्की देशवासियो का अभियान है अभियान में हर नागरिक को जोड़ा जाये।लोगो को देश भक्ति की भवना से प्रेरित कर ध्वज क्रय करने हेतु प्रेरित करे। उन्होने कहा कि जो लोग झण्डा क्रय नही कर सकते उनके लिए ईच वन गिफ्ट का नवाचार भी किया जाये। जिले के आवश्यकता के अनुरूप ध्वज तैयार कर निर्धारित समय सीमा में उपलंब्ध कराये जाये। उन्होने ने कहा कि इस अभियान में समाजसेवियो संगठन, कर्मचारी संगठनो ,महिला मण्डल, व्यापार मण्डल आदि को भी जोडा जाये ताकि आजादी के अमृत महोत्सव को शानदार तरीके से मनाये जाने को लेकर हर गाव शहर के घरो में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जा सके। बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियो को दयित्व भी सौपे गये।