सिंगरौली जिले की  गढ़वा पुलिस ने स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

सिंगरौली जिले की  गढ़वा पुलिस ने स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

सिंगरौली सिगरौली जिले के गढ़वा थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस ने उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में छिप कर रह रहे स्थायी वारन्टी रामकुमार साधू साकेत निवासी घोघरा को पुलिस टीम गढ़वा ने गिरफ्तार किया वारंटी मारपीट के गंभीर मामले में माननीय न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के बाद पेसी पर नहीं जा रहा था और फरार हो गया था सन 2011 के अपराध के बाद न्यायालय से जमानत पर था जिसके गिरफ्तारी हेतु न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था गढ़वा थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम के उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक राम निवास द्विवेदी आरक्षक, सर्वदानंद राय, मुकेश पाडेय, अरविन्द यादव पतासाजी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है उक्त वारंटी को न्यायालय देवसर में पेश किया गया।