बरगवां में दुर्गा विसर्जन का स्थान बदला, कांचन नदी में बढ़े जलस्तर के कारण अब तेलदह में होगा विसर्जन
कल दशहरा के दिन बरगवां क्षेत्र में विसर्जन की जा रही दुर्गा प्रतिमाओं के लिए स्थान परिवर्तित कर दिया गया है। बरगवां *निरीक्षक आर पी सिंह* द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पहले दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन *कांचन नदी* में किया जाता रहा है परंतु इस बार खराब सड़क मार्ग एवं नदी में बढ़े जलस्तर के कारण यह स्थान परिवर्तित कर *लालचंद आईटीआई के समीप तिराहे तेलदह* में विसर्जन किया जाएगा। अतः समस्त दुर्गा पूजा समिति परिवर्तित स्थान पर ही दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु लाएं।