मध्यप्रदेश पटवारी संघ तहसील चितरंगी जिला सिंगरौली के 3 प्रमुख मांगों के समर्थन में आम आदमी पार्टी के सीधी जिला अध्यक्ष पहुंचे चितरंगी
*पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चितरंगी श्री अवधेश सिंह की रही साथ में उपस्थित*
*आप* *सीधी/सिंगरौली* *17/08/2021* आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चितरंगी श्री अवधेश सिंह के अगुवाई में आम आदमी पार्टी के सीधी जिला अध्यक्ष इंजीनियर विवेक सोनी जी का चितरंगी विधानसभा में आगमन हुआ है।जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश पटवारी संघ तहसील चितरंगी जिला सिंगरौली का पूर्ण रूप से समर्थन कर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मध्यप्रदेश में लगभग 17 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। लेकिन आज प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों के प्रमुख संगठन हड़ताल करने के लिए मजबूर हैं। कांग्रेस पार्टी की सरकार को खरिद कर भाजपा की सरकार बनाने वाले मुखिया केवल विधायक खरीदने में पैसा खर्च कर रहे हैं।मध्य प्रदेश के प्रमुख संगठन सभी लोकतंत्र में अपनी मांगों को जिस तरीके से मनवाने के लिए कलम बंद हड़ताल पर बैठे हैं। और मध्य प्रदेश की सत्ता में बैठे मामा कहे जाने वाले शिवराज सिंह चौहान काला चश्मा लगाकर नजरअंदाज कर रहे है। जनता परेशान है ना कोई काम हो रहा है, अधिकारी कर्मचारी अपनी समस्या को लेकर के,मध्य प्रदेश पटवारी संघ प्रमुख तीन मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं ।।
1. ग्रेड पे 2800 किए जाने व समयमान-वेतनमान.
2. गृह जिले में स्थानांतरण.
3. CPCT की अनिवार्यता समाप्त किए जाने के पूर्ण होने तक पूर्व निश्चित विज्ञापन/सूचना अनुसार.
यदि सरकार प्रमुख मांगों को समय रहते नहीं मानती है तो कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जिस प्रकार से मध्य प्रदेश की जनता और अधिकारी कर्मचारी ने धूल चटाने का काम किया है. उसी प्रकार से मामा शिवराज सिंह चौहान को भी सभी अधिकारी कर्मचारी और प्रदेश की जनता धूल चटाने का काम करेंगे।।