अनलॉक को लेकर बरगवां निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने ली व्यापारियों की बैठक

अनलॉक को लेकर बरगवां निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने ली व्यापारियों की बैठक

आगामी 1 जून से प्रदेश सरकार अनलॉक की तैयारी में जुटी है। सिंगरौली जिले में भी संक्रमण का स्तर घटने के करीब 53 दिन बाद जिले को अनलॉक करने का मसौदा तैयार किया जा रहा है। इतने लंबे लॉकडाउन के बाद अब जिले का व्यापारी वर्ग प्रशासन से बड़ी राहत की उम्मीद लगाए बैठा है। इसे देखते हुए *बरगवां निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह* ने रविवार सुबह थाना परिसर में व्यापारियों एवं प्रबुद्ध जनों के साथ रायशुमारी कर उन्हें आगामी दिनों में शासन के आदेशों का पालन करने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की। *तहसीलदार बी आर सिंह* की अध्यक्षता में हुई बैठक में *निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह* ने स्थानीय व्यापारियों को बताया कि प्रथम स्तर पर कुछ चीजों में छूट मिलने की संभावनाएं हैं। परंतु व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों में एक समय में 5 से ज्यादा लोगों की नहीं आने देना है। वहीं होटलों में 50% तक ही लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ सामाजिक दूरी का भी पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित जगहों पर ही ठेले वालों को अपना व्यवसाय करना होगा। उनके द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की बात कही गई। वहीं व्यापारी वर्ग द्वारा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिष्ठान को खोलने की अपील की गई। गौरतलब है की सिंगरौली कलेक्टर द्वारा संभवतः कल तक अनलॉक 1 का मसौदा तैयार कर लिया जाएगा। इससे पूर्व व्यापारियों की बात उन तक रखी जा रही है।