जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दर-दर भटक रहे परिजन
देवसर- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में बच्चों के जन्म के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनावाने के लिए परिजन अस्पतालों का लगाते है रोजाना चक्कर,अस्पतालों का चक्कर काटने के बाद भी उन्हें जन्म प्रमाण नही मिलता।
गौरतलब है कि जन्म प्रमाण पत्र के लिए परेशान हो रहे परिजन जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला डाटा एंट्री ऑपरेटर जो हैं उसका है। लेकिन वह अपने दायित्वों का निर्वहन ना कर अपने संरक्षणकर्ता अधिकारी से किसी अन्य कर्मचारी को कार्य करने करने के लिए अनुमति दान कर दी गई है। अब नाही डाटा एंट्री ऑपरेटर का पता और ना ही दायित्व मिलने वाले कर्मचारी का पता परिजन दर-दर भटक रहे हैं जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जब कभी दफ्तर खुलता भी है तो उन्हें जन्म प्रमाण पत्र बनने वाली वेबसाइट न खुलने व महीने से बंद का लोगों को हवाला दे दिया जाता हैं। जब भी अस्पताल में आते हैं जन्म प्रमाण पत्र बनवाने या लेने के लिए दफ्तरों में ताला लटका रहता है और बनाने वाले अधिकारी दफ्तर से नदारद रहते हैं। जब भी दफ्तर खुलता भी है तो मरीजों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सुविधा शुल्क भी चढ़ाने का जिक्र कर दिया जाता है। परेशान लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन इस मामलें की मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी को कोई भी खबर नहीं वो बेखबर हैं। जो परिजनों ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समय अवधि में प्रदाय किए जाने व लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर कलेक्टर महोदय एवं जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।
इनका कहना है
मामले की जानकारी के बारे में बताया गया जहां कहना रहा कि हां लापरवाही है सोमवार से दूसरे को प्रभार दे दिया जाएगा इस बारे में हम कोई बयान नहीं देंगे।
डॉक्टर सीएल सिंह
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी देवसर