---Advertisement---

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक ने देर रात किया मोरवा थाना का औचक निरीक्षण

Pradeep Tiwari
By
On:
Follow Us

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक ने देर रात किया मोरवा थाना का औचक निरीक्षण

रविवार सोमवार की मध्य रात्रि में पुलिस अधीक्षक, श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा थाना मोरवा का आकस्मिक भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई का निरिक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये। इसके बाद थाने का मालखाना, शस्त्रागार, रिकार्ड रूम, हवालात, सी.सी.टी.व्ही रूम, सी.सी.टी.एन.एस. एवं अन्य कक्षों को चेक किया गया एवं निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित होने वाले रजिस्टरों को चेक किया गया व रजिस्टर सधारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। रात्रि गश्त डियूटी रोटेशन वाईज एवं सही ढंग से बल वितरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये। अधिक से अधिक बल को रात्रि गश्त में निकाले जाने हेतु निर्देश दिये गये। मुस्तैदी पूर्वक रात्रि गश्त किये जाने हेतु प्वाइंट डियूटी में लगे अधिकारियों को ब्रीफ किया गया। थाने में आने वाले फरियादियो के साथ अच्छा व्यवहार किया जाये व उनकी शिकायतो को सुना जा कर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाये। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी मोरवा कपूर त्रिपाठी व अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थ्ति रहे।

Pradeep Tiwari

Pradeep Tiwari

मैं, प्रदीप तिवारी, पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ा हूँ। सबसे पहले, मैं एक स्थानीय समाचार चैनल में एक रिपोर्टर के रूप में शामिल हुआ और फिर समय के साथ, मैंने लेख लिखना शुरू कर दिया। मुझे राजनीति और ताज़ा समाचार और अन्य विषयों से संबंधित समाचार लिखना पसंद है।

For Feedback - urjadhaninews1@gmail.com
Join Our WhatsApp Group

Leave a Comment