---Advertisement---

खुली नालियां मार रही बदबू दुर्घटना का खतरा बढ़ा मामला नगर परिषद सरई का, रहवासी परेशान

Pradeep Tiwari
By
On:
Follow Us

सरई 18 नवम्बर। खुली नालियों के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। इन नालियों को ऊपर से कवर करना होगा। ताकि हादसों के साथ इनमें डाले जाना वाला कचरा भी रुक सकता है। नालियां तो बना दी गईं हैं। लेकिन पानी निकासी की समस्या हो रही थी। इसके बाद गहरी चौड़ी नालियां बनाईं। लेकिन इन्हें ऊपर से खुला छोड़ दिया गया। अब इससे ना तो इनकी साफ -सफाई हो पा रही है और ना ही खतरा कम हुआ। ऐसी स्थिति में यहां रहने वाले लोगों की हालत खराब हो गई है। लोगों का घरों के बाहर बैठना दूभर हो रहा है।
सरई में कई जगह अधूरी नालियां बनी हुई हैं। आलम यह है कि कई जगह नालियां बना दीं तो ये खुली ही पड़ी हैं। ऊपर से इन्हें कवर नहीं करने के कारण यहां पर हादसों का खतरा बना रहता है। खुली नालियों में गिरने के अलावा दिनभर आसपास की पॉलीथिन भी उड़कर इनमें गिर जाती हैं। जिससे समस्या और बढ़ जाती है। इसी तरह सड़कों पर जो गड्ढे हो रहे हैं। उनसे भी लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। ये समस्याएं काफी बड़ी है। लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई जगह आज भी पानी निकासी के लिए बनाई नालियों की हालत देखते ही बनती है। यह अधूरी नालियां हैं या फिर इन्हें बना दिया गया। लेकिन ऊपर से इन्हें कवर नहीं किया गया। इसलिए नालियां खुली पड़ी हैं। खुली नालियों के कारण इनमें कचरा सड़ता जाता है। जिससे दुर्गंध की स्थिति बनती है।

Pradeep Tiwari

Pradeep Tiwari

मैं, प्रदीप तिवारी, पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ा हूँ। सबसे पहले, मैं एक स्थानीय समाचार चैनल में एक रिपोर्टर के रूप में शामिल हुआ और फिर समय के साथ, मैंने लेख लिखना शुरू कर दिया। मुझे राजनीति और ताज़ा समाचार और अन्य विषयों से संबंधित समाचार लिखना पसंद है।

For Feedback - urjadhaninews1@gmail.com
Join Our WhatsApp Group

Leave a Comment