---Advertisement---

दीयों की लौ से जगमगा उठा धरती और अम्बर

Pradeep Tiwari
By
On:
Follow Us

जिले में दीपोत्सव का पर्व दीपावली धूमधाम के साथ मनाई गई। पर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। आलम यह था कि नगर से लेकर गांव तक पर्व की धूम रही। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और अपने दोस्त व परिजनों के घर मिठाइयां खाकर दीपावली की बधाई दी। त्योहार में बच्चे, बूढ़े, जवान सभी ने भरपूर मनोरंजन किया। शाम को मंदिर व घरों में दीपक जलाए गए। इससे पहले बच्चे, बूढ़े जवान ही नहीं आकर्षण परिधान में सजधज कर तैयार महिलाओं ने मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा-अर्चना कर जीवन मंगल की कामना की। शाम ढलने के साथ ही घर व प्रतिष्ठान में आरती की स्वर सुनाई देने लगी। घर व प्रतिष्ठानों पर टिमटिमाते दियों के साथ वातावरण में पटाखों की गूंज से आकाश में बिखरती रंग-बिरंगी रोशनी से रात जगमगा उठी। घर व व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर रंग बिरंगी रोशनी की तो आकाश में आतिशबाजी से सितारों की बारात सा नजारा दिखा।

मोरवा में शाम को मानो स्वर्ग की इंद्रधनुषी आभा जमीन पर उतर आई। एक से एक बढ़कर एक विद्युत झालरों के दूधिया रोशनी से सजाए गए मकान मोरवा की शोभा में चार चांद लगा रहे थे। इसके मध्य में दीपों की सजावट आभा को और बढ़ाती नजर आई। आवासों के साथ प्रतिष्ठानों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

घरों में भक्तिभाव से भगवान श्रीगणेश व मां लक्ष्मी की वेद मंत्रोच्चार के मध्य विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शाम होते ही छोटे-बड़े सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजा-पाठ का दौर चलता रहा।

Pradeep Tiwari

Pradeep Tiwari

मैं, प्रदीप तिवारी, पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ा हूँ। सबसे पहले, मैं एक स्थानीय समाचार चैनल में एक रिपोर्टर के रूप में शामिल हुआ और फिर समय के साथ, मैंने लेख लिखना शुरू कर दिया। मुझे राजनीति और ताज़ा समाचार और अन्य विषयों से संबंधित समाचार लिखना पसंद है।

For Feedback - urjadhaninews1@gmail.com
Join Our WhatsApp Group

Leave a Comment