---Advertisement---

सिंगरौली में शक्ति का नाम ही नारी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Pradeep Tiwari
By
On:
Follow Us

सिंगरौली में शक्ति का नाम ही नारी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नारी शक्तियों को किया गया सम्मानित, आत्मरक्षा कौशल पर जोर, स्व-सहायता समूहों की महिलायों ने लगाई थी प्रदर्शनी

सिंगरौली जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वतंत्र समाज सेवा समिति के तत्वाधान में शक्ति का नाम ही नारी कार्यक्रम का हुआ आयोजन बैढ़न के मल्हार पार्क में किया गया।
यह आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने, आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचान देने के उद्देश्य से किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की प्रमुख मनोरमा शाहवाल द्वारा किया गया। जिन्होंने महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भरता को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं और जब वे सशक्त होती है। तो पूरा समाज प्रगति की ओर बढ़ता है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के आत्मरक्षा कौशल को विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने आत्मरक्षा की तकनीकों का लोगों के बीच रखा गया। जिसमें कुश्ती, कराटे और अन्य मार्शल आर्ट तकनीकों को दिखाया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपने द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इन उत्पादों में मधुबनी आर्ट से बनी साड़ि़यां, ब्लाउज, दुपट्टे, साल और सिक्की आर्ट से तैयार की गई सीनरी व फोटो फ्रे म शामिल थे। प्रदर्शनी को देखने के लिए कई स्टोर कीपर और व्यापारिक प्रतिनिधि भी पहुंचे। जहां इन उत्पादों की प्रशंसा की और अपने स्टोर्स में इन्हें स्थान देने का आश्वासन दिया। इससे महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की पहुंच बढ़ेगी और उनके व्यवसाय को एक नई ऊंचाई मिलेगी। उक्त कार्यक्रम मेंं विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, पूर्व महापौर रेनू शाह, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, बाल कल्याण समिति सदस्य विजयलक्ष्मी शुक्ला, रेहाना सिद्दीकी, समा भारती सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।

Pradeep Tiwari

Pradeep Tiwari

मैं, प्रदीप तिवारी, पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ा हूँ। सबसे पहले, मैं एक स्थानीय समाचार चैनल में एक रिपोर्टर के रूप में शामिल हुआ और फिर समय के साथ, मैंने लेख लिखना शुरू कर दिया। मुझे राजनीति और ताज़ा समाचार और अन्य विषयों से संबंधित समाचार लिखना पसंद है।

For Feedback - urjadhaninews1@gmail.com
Join Our WhatsApp Group

Leave a Comment