---Advertisement---

राष्ट्रपति ने रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज का दौरा किया

Pradeep Tiwari
By
On:
Follow Us

राष्ट्रपति ने रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज का दौरा किया


भारत भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सशस्त्र बलों को तैयार रखने के लिए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है: श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करने और साइबर युद्ध एवं आतंकवाद जैसी नई सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है : राष्ट्रपति

 
 

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 28 नवंबर, 2024 को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के वेलिंगटन में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) का दौरा किया। कॉलेज के छात्र अधिकारियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि डीएसएससी ने भारत और मित्र देशों के सशस्त्र बलों के संभावित अधिकारियों और चयनित नागरिक अधिकारियों को प्रशिक्षित करने और शिक्षित करने में सराहनीय योगदान दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज ने पिछले सात दशकों में मध्यम स्तर के अधिकारियों को पेशेवर रूप से तैयार करने में प्रमुख भूमिका निभाई है। इस कॉलेज को छात्र अधिकारियों के एक समग्र बहु-सेवा और बहु-राष्ट्रीय समूह और पेशेवर रूप से समृद्ध संकाय होने का अनूठा गौरव प्राप्त है।

Pradeep Tiwari

Pradeep Tiwari

मैं, प्रदीप तिवारी, पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ा हूँ। सबसे पहले, मैं एक स्थानीय समाचार चैनल में एक रिपोर्टर के रूप में शामिल हुआ और फिर समय के साथ, मैंने लेख लिखना शुरू कर दिया। मुझे राजनीति और ताज़ा समाचार और अन्य विषयों से संबंधित समाचार लिखना पसंद है।

For Feedback - urjadhaninews1@gmail.com
Join Our WhatsApp Group

Leave a Comment