---Advertisement---

गढ़वा थाना प्रभारी द्वारा चलाया जा रहा है मैं हूँ अभिमन्यु विशेष जन जागरूकता अभियान

Pradeep Tiwari
By
On:
Follow Us

गढ़वा थाना प्रभारी द्वारा चलाया जा रहा है मैं हूँ अभिमन्यु विशेष जन जागरूकता अभियान

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष जन जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” के तारतम्य में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक महोदय निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं अति. पु.अ. महोदय शिवकुमार वर्मा व आशीष जैन अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चितरंगी के मार्गदर्शन में थाना गढवा प्रभारी निरी. अनिल कुमार पटेल के द्वारा विशेष जन जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” के कार्यक्रम का आयोजन मौहरिया स्कूल में किया गया।

थाना प्रभारी गढवा निरी, अनिल कुमार पटेल के द्वारा विशेष जन जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” के कार्यकम आयोजन के दौरान स्कूल के बच्चों को गुड टच बैड टच, सायबर अपराध, समाज में व्याप्त लैगिंग असमानता दूर करने के लिए एवं महिलाओं के सम्मान के संबंध में बताया गया।

दौरान कार्यक्रम थाना प्रभारी गढवा निरी. अनिल कुमार पटेल, सउनि शिवाकांत बागरी, प्रआर गरूण प्रसाद व मौहरिया स्कूल का समस्त स्टाप उपस्थित रहा।

Pradeep Tiwari

Pradeep Tiwari

मैं, प्रदीप तिवारी, पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ा हूँ। सबसे पहले, मैं एक स्थानीय समाचार चैनल में एक रिपोर्टर के रूप में शामिल हुआ और फिर समय के साथ, मैंने लेख लिखना शुरू कर दिया। मुझे राजनीति और ताज़ा समाचार और अन्य विषयों से संबंधित समाचार लिखना पसंद है।

For Feedback - urjadhaninews1@gmail.com
Join Our WhatsApp Group

Leave a Comment