महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
जियावन गांव की घटना, गेहूॅ पिसाने पैदल जा रही थी महिला
जियावन गांव निवासी एक अधेड़ महिला आज दिन गुरूवार की शाम करीब 4:30 बजे अपने घर से गेहॅू लेकर आटा पिसाने जा रही थी कि गांव के ही एक अर्द्धविक्षिप्त युवक ने महिला के गर्दन एवं हाथ में कुल्हाड़ी से तीन-चार बार हमला कर गंभीर रूप से हमला करते हुये फरार हो गया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक नियावन गांव निवासी कौशल्या साकेत पति हंसलाल साकेत उम्र 45 वर्ष आज दिन गुरूवार की शाम करीब 4:30 बजे गेहॅू को पिसाने जा रही थी। तभी गांव के ही नारायण यादव ने महिला पर कुल्हाड़ी से वार करते हुये गंभीर रूप से घायल कर दिया है। आनन-फानन में महिला को सीएससी देवसर में भर्ती कर दिया है। किन्तु महिला हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही जियावन टीआई राजेन्द्र पाठक अस्पताल पहुंच महिला का बयान दर्ज किया है। हमला का कारण फिलहाल अज्ञात है। यह भी जानकारी मिल रही है कि युवक मानसिक रूप से अर्द्धविक्षिप्त है।
महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
Pradeep Tiwari
मैं, प्रदीप तिवारी, पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ा हूँ। सबसे पहले, मैं एक स्थानीय समाचार चैनल में एक रिपोर्टर के रूप में शामिल हुआ और फिर समय के साथ, मैंने लेख लिखना शुरू कर दिया। मुझे राजनीति और ताज़ा समाचार और अन्य विषयों से संबंधित समाचार लिखना पसंद है।
For Feedback - urjadhaninews1@gmail.com