विस्थापित एवं पीड़ित व्यक्ति महेंद्र दुबे को मिला न्याय
शिवसेना एवं फौजी सेवा संगठन के सहयोग से कुशवाहा इंटरप्राइजेज पुनः रखेगी काम पर
सिंगरौली खबर का असर देखने को मिला है जी हां बता दे कि पिछले कई दिनों से विस्थापित एवं पीड़ित व्यक्ति महेंद्र दुबे के रोजगार को लेकर खबरें सुर्खियों में बनी थी उसका असर सामने निकलकर आया है
एनटीपीसी विंध्याचल महाप्रबंधक मानव संसाधन और उप महाप्रबंधक मानव संसाधन ने मामले को गंभीरता से लिए उक्त प्रकरण में सरलता दिखाई है और शिवसेना जिला प्रमुख रामदयाल पाण्डेय एवं फौजी सेवा संगठन अध्यक्ष सुरेश पाण्डेय के सहयोग से कुशवाहा इंटरप्राइजेज ने बातों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए महेंद्र दुबे को वापस काम पर रखने की शर्त मान ली है और उनको वापस रोजगार दे रही है जिसके लिए शिवसेना जिला प्रमुख रामदयाल पाण्डेय एवं फौजी सेवा संगठन अध्यक्ष सुरेश पाण्डेय ने इनको साधुवाद दिया है
इस बैठक में शिवसेना जिला प्रमुख रामदयाल पाण्डेय फौजी सेवा संगठन अध्यक्ष सुरेश पाण्डेय शिवसेना जिला उप प्रमुख रामलखन पाण्डेय हरि गोविंद पाण्डेय बालेंद्र शेखर उपाध्याय कुशवाहा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर रमेश कुशवाहा युवा सेना जिला अध्यक्ष संदीप कुमार रवानी महेंद्र दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे
1 बाइट शिवसेना जिला प्रमुख रामदयाल पाण्डेय
2 बाइट रमेश कुशवाहा
3 बाइट महेंद्र दुबे