शासकीय आदिवासी बालक आश्रम सजापानी का सरई तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा ने किया निरीक्षण
सरई शासकीय आदिवासी बालक आश्रम साजापानी का
सरई तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने आश्रम की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया और अधीक्षक सहित संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया।
निरीक्षण के दौरान आश्रम के शयनकक्षों में चादर धुले हुए नहीं पाए गए। जिस पर अधीक्षक को साफ -स्वच्छ बिस्तर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया। भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था भी संतोष जनक पाई गई। इस प्रणाली से बच्चों की उपस्थिति और सुरक्षा का सतत् निरीक्षण संभव हो रहा है। आश्रम के पेयजल स्रोत पूरी तरह कार्यशील पाए गए। विद्युत कनेक्शन, बाउंड्री वॉल, बाथरूम और चौकीदार की व्यवस्था भी मानकों के अनुसार ठीक पाई गई। तहसीलदार ने अधिकारियों को बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी बच्चों की शिक्षा और उनके विकास के लिए आश्रम का संचालन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो यह सुनिश्चित करना अत्यावश्यक है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझा।