(मनीष चौधरी)
आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ हंसी खुशी दीपों का पर्व दीपावली मनाएं। हिंदू त्योहारों में दीपावली एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है इसलिए सभी को एक भावना में तल्लीन होकर इस त्यौहार को हंसी खुशी मनाना चाहिए उक्त बातें मोरवा थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में उपनिरीक्षक राजकुमार त्रिपाठी ने कहीं। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देश एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में आहूत हुई इस बैठक में उन्होंने स्थानिय लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में पटाखों के विक्रय, भंडारण एवं विस्फोट पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस कारण वायु प्रदूषण को दृष्टिगत रखते हुए सभी लोग पटाखों से दूरी बनाकर रखें।
इस दौरान मोरवा थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल से आए लोगों को उपनिरीक्षक ने कहा कि दीवाली को लेकर यदि किसी भी गांव में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत व परेशानी हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। जिससे समय रहते समस्या का निस्तारण किया जा सके। त्योहार के मद्देनजर धनतेरस से ही बाजार में भीड़ रहेगी। इसके अलावा ओढ़ी में स्थित हनुमान मंदिर में दीपावली के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें लाखों के संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किया जायेंगें। साथ ही धनतेरस से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बाजार में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जिससे बाजार में वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी रहे। साथ ही पुलिस अराजकतत्वों पर नजर रखेगी। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने छठ पूजा के मद्देनजर पूजा के चयनीत स्थान को लेकर भी जानकारी एकत्रित की। उन्होंने पूछा कि इस दौरान कितने लोगों की भीड़ एकत्रित होती है। ऐसे में क्या व्यवहारिक दिक़्क़त आती है इसकी जानकारी ली। इन सभी जानकारी को एकत्रित कर हर संभव व्यवस्था का भरोसा भी दिलाया।
हंसी खुशी सबके साथ मनाएं दीपों का पर्व:- राजकुमार त्रिपाठी दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर मोरवा थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न..


Pradeep Tiwari
मैं, प्रदीप तिवारी, पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ा हूँ। सबसे पहले, मैं एक स्थानीय समाचार चैनल में एक रिपोर्टर के रूप में शामिल हुआ और फिर समय के साथ, मैंने लेख लिखना शुरू कर दिया। मुझे राजनीति और ताज़ा समाचार और अन्य विषयों से संबंधित समाचार लिखना पसंद है।
For Feedback - urjadhaninews1@gmail.com