मोरवा थाने में पूजे गए शस्त्र एसडीओपी राजीव पाठक एवं थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी शहित मोरवा थाना पुलिस स्टाप द्धारा विधि विधान किया गया पूजा
विजयदशमी पर सिंगरौली जिले के मोरवा थाने में शस्त्र पूजन की परम्परा विधि-विधान से निभाई गई।एसडीओपी *राजीव पाठक* व निरीक्षक *मनीष त्रिपाठी* समेत मोरवा थाने के समस्त पुलिस बल द्वारा विधि विधान से हथियारों की सफाई कर पूजा की गई। गौरतलब है कि भारत देश में दशहरा पर शस्त्र पूजन की परम्परा रही है। इसी क्रम में ही विजयदशमी के अवसर पर शुक्रवार सुबह से ही थाने के पुलिस बल द्वारा उपयोग हेतु *शस्त्र (ए के 47, इंसास राइफल, प्रिस्टल, रिवाल्वर आदि) की सफाई* की गई। जिसके बाद थाने में मौजूद विभिन्न प्रकार के हथियारों पर पुष्प और कंकु लगाकर पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा संपन्न कराई गई। शस्त्र पूजन के बाद मोरवा पुलिस बल द्वारा निर्दोष पर शस्त्र का उपयोग न करने का संकल्प लेकर जनता की रक्षा की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।