भाजयुमो सिंगरौली के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुतले को कुत्ते के गले मे बाध कर शहर में घसीटा गया
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सिंगरौली के द्वारा भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा *जिलाध्यक्ष श्री वीरेंद्र गोयल जी* के मार्गदर्शन में एवम भाजयुमो *जिलाध्यक्ष श्री विनोद चौबे जी के नेतृत्व* में युवा मोर्चा के द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के *प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी* को अपमानित शब्दों का प्रयोग करते हुए जिस तरह का बयान कमलनाथ ने दिया है उसका विरोध करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सिंगरौली ने *कमलनाथ का पुतला कुत्ते के गले मे बाध कर घसीटते हुए पूरे शहर में भ्रमण कराया*। भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री विनोद चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि
कल भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा कमलनाथ का पुतला शाम 4 बजे माजन मोड़ चौराहे से घसीटते हुए कमलनाथ का पुतला शहर में घुमाया जाएगा इसके बाद दशहरा को जिस तरह से असत्य पर सत्य की विजय की प्राप्ति हेतु रावण का पुतला दहन किया जाता है उसी तरह कलयुगी रावण कमलनाथ का पुतला युवा मोर्चा के द्वारा दशहरा के दिन जलाया जाएगा । साथ ही उन्होंने कहा कि कमलनाथ गांधी परिवार का चाटुकारिता करते हुए आज आगे बढ़ा है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने मेहनत के दम पर आगे बढ़ता है