माह के प्रथम दिवस कलेक्ट्रेट मे वंदे-मातरम एवं जन गण मन का हुआ गायन
सिंगरौली 1 अक्टूबर माह के प्रथम दिवस राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान “जन गण मन“ का सामूहिक गायन कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के उपस्थित मे कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियो कर्मचारियो द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर बिकास सिंह, बी.पी पाण्डेय, सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।