भाजयुमो जिला सिंगरौली के द्वारा अब जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क राशन वितरण किया जारहा है
भाजयुमो सिंगरौली के द्वारा
भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष माननीय *श्री विष्णु दत्त शर्मा जी* के आह्वान पर सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बड़े भैया *श्री वैभव पवार जी* के निर्देश पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष *श्री वीरेंद्र गोयल जी* के दिशा निर्देश में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष *श्री विनोद चौबे जी* के नेतृत्व में युवा मोर्चा के द्वारा लगातार सेवा ही संगठन अभियान के दूसरे चरण में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा निशुल्क सूखा राशन वितरण की सुरवात की गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री विनोद चौबे जी के द्वारा आज श्री श्री 1008 श्री हनुमान जी महाराज ऑडी जी का दर्शन करने के बाद वहां पर उपस्थित मंदिर के पुजारी नाई एवं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क सुखा राशन वितरण किया गया भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सिंगरौली के द्वारा लगातार नर सेवा ही नारायण सेवा अभियान के तहत भोजन नाश्ता काढ़ा वितरण के बाद अब युवा मोर्चा ने हर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क सूखा राशन पहुंचाने का काम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे जिसमें मंदिर के पुजारी नाई धोबी कुम्हार एवं जो लोग समाज को एक सूत्र में बांधकर चलाने का काम करते हैं उन सभी जरूरतमंद लोगों को जिनको वास्तव में भोजन की जरूरत है जो पात्रता सूची में भी नाम जिनका छूट चुका है ऐसे लोगों को युवा मोर्चा के द्वारा चिन्हित करके राशन पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है आगे भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस विशेष अभियान को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे इस कार्यक्रम में उपस्थित युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप शुक्ला जी मृत्युंजय सिंह सत्येंद्र पांडे राजीव तिवारी एवं युवा साथी उपस्थित रहे साथ ही युवा मोर्चा के द्वारा 18 से 45 साल के लोगो को टीकाकरण का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है साथ ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने सभी युवा साथियों से आग्रह किया है जिनकी उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के अंदर है आरोग्य सेतु एप में जा करके अपना रजिस्ट्रेशन कराये और टीका अवश्य लगवाए।